फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 16 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शहर जाने की बात कहकर घर से रात में निकले युवक की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार भोर में उसका शव अंतू-चिलबिला मार्ग पर बैजलपुर गांव के पास पड़ा मिला। युवक मोबाइल टॉवरों की जांच का काम करता है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के बचऊ का पुरवा उपाध्यायपुर निवासी आनंद उपाध्याय (39) पुत्र अशोक उपाध्याय शुक्रवार रात बुलेट से शहर जाने की बात कहते हुए घर से निकला। शनिवार भोर में बैजलपुर के ग्रामीणों ने अंतू-चिलबिला मार्ग पर एक युवक को खून से लथपथ देखा। कुछ दूर पर बुलेट पड़ी थी। पास गए तो पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लाई। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले कागजात से उसकी पहचान आनंद के रूप में करते हुए घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। दरअसल घटनास्थल पर मृतक की चप्पल के अलावा किसी और की भी चप्पल मिलीं। पुलिस इसे कब्जे में लेकर खोजबीन करने लगी लेकिन शाम तक जानकारी नहीं हो सकी। अंतू के प्रभारी एसओ ने बताया कि भतीजे आशीष उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की छानबीन की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त आनंद के साथ उसकी करीबी भी था। दरअसल परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर मिला चप्पल आनंद के करीबी का था। यह अंतू क्षेत्र का ही रहने वाला है। चर्चा इस बात की भी रही कि मौके से पुलिस ने आनंद के दो मोबाइल के अलावा एक अन्य मोबाइल भी बरामद किया है।जिसे कब्जे में लेकर पुलिसजांच में जुटी है।
विज्ञापन


आनंद पर जिले में लगाए गए लगभग दो सौ से अधिक मोबाइल कंपनियों के टावरों के देखभाल की जिम्मेदारी थी। कभी भी टावर में खराबी आने पर आनंद को बुलाया जाता था। इसके चलते रात करीब नौ बजे निकले आनंद की तलाश करना परिजनों ने बेहतर नहीं समझा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें