फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आया चक्कर, पेड़ से टकराई जनरथ बस, छह घायल

Mon, 03 Dec 2018 12:28 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके में रविवार शाम लखनऊ से प्रयागराज के लिए जा रही जनरथ बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे सवारियों में चीखपुकार मच गई। घटना में ड्राइवर सहित छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को किसी तरह से बाहर निकाला। ड्राइवर स्टेयरिंग के बीच फंस गया था। लोगों ने दरवाजा तोडक़र उसे बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अचानक चालक को चक्कर आने के कारण हुआ।
विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के पास लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही जनरथ बस के ड्राइवर उमाकांत शुक्ला को अचानक चक्कर आ गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और रोड के किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर होने के बाद यात्री चीखने लगे। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया।

ड्राइवर स्टेयरिंग सीट पर फंस गया था। इसके चलते उसे लोगों ने दरवाजे को तोड़कर उसे बाहर निकाला। लोगों ने अपनी गाड़ी से उसे ऊंचाहार सीएचसी भेजा। इसके अलावा परिचालक विनय सिंह, यात्री रामेश्वर उपाध्याय, मंजू देवी, आयुषी मिश्रा का स्थानीय चिकित्सालय में इलाज कराया गया। घटना के बाद भी नवाबगंज पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें