फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चीखती रही, बोलेरो सवार ने बेटी को किया अगवा

Fri, 09 Jun 2017 01:03 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
बेटी को किया अगवा - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
विश्वानाथगंज/ देल्हूपुर। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर गजेहड़ा जंगल के करीब वाहन का इंतजार कर रही मां के सामने बेटी को बोलेरो सवार दिनदहाड़े अगवा कर ले भागे। पीछे से आए बाइक सवार मदद के लिए बोलेरो पीछा करने लगे लेकिन रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। सूचना के बाद विलंब से पहुंची मानधाता पुलिस घायलों को इलाज कराने के बजाय घसीटते हुए वाहन में बैठाने लगी। एक घायल युवक के उल्टी होने पर ग्रामीण पुलिस के रवैये पर आक्रोशित हो उठे। बाद में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



मानधाता थाना क्षेत्र के गजहेड़ा जंगल में गुरुवार की दोपहर मां-बेटी वाहन का इंतजार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक एक बोलेरो आकर रुकी, बोलेरो में सवार तीन लोगों ने युवती को जबरन खींचकर वाहन में बैठा लिया। बेटी को बचाने के लिए मां चीखती रही लेकिन बोलेरो सवार उसे धक्का देते हुए युवती को लेकर भाग निकले। तभी बाइक से इलाहाबाद के रहने वाले दो युवक आ गए। महिला उनसे मदद मांगते हुए बेटी को बचाने की गुहार लगाई। बाइक सवार युवकों ने बोलेरो का पीछा कर लिया।

दूसरे लोगों ने भी बोलेरो को घेरने की कोशिश की। बोलेरो मानधाता रोड की ओर भागी। पनियारी मोड़ के पास युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार कैफ निवासी नवाबगंज जनपद इलाहाबाद और अबू साद निवासी चकिया इलाहाबाद घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण दौड़कर उनके पास पहुंचे। घायल युवकों की बात सुन दूसरे लोगों ने बोलेरो का पीछा किया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मानधाता मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने के तुंरत बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तड़पता छोड़ दूसरे युवक को लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन वहां महिला नहीं मिली। कुछ देर बाद फिर वापस लौटे थानेदार ने दर्द से तड़प रहे युवकों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय घसीटकर जीप में बैठाया। पुलिस की बर्बरता देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का आक्रोश देख दूसरे वाहन से अबू साद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उन लोगों ने बताया कि वे रानीगंज ससुराल वाहन का पेपर लेने जा रहे थे। महिला की मदद के चक्कर में वह हादसे का शिकार हो गए। एसओ मानधाता ने बताया कि पीड़ित महिला का कोई पता नहीं चला। फिलहाल युवकों के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें