फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी कानून में बदलाव को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Apr 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। एससी/एसटी कानून में बदलाव के विरोध में प्रदेश व्यापी बंद बेअसर रहा। विरोध प्रदर्शन करते हुए लोगों ने जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जुलूस के आगे पीछे पुलिस बल चल रहा था। जिलाधिकारी कार्यालय पर भी युवाओं की फौज ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


एससी/एसटी कानून में बदलाव से नाराज बहुजन सशक्तिकरण संघ, बसपा व चलो गांव की ओर जन जागरण अभियान ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला। जबकि कानून में रद्दोबदल के विरोध प्रदेश व्यापी बंद का ऐलान किया गया था। इसका जिले में असर नहीं देखा गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के बाजार पूर्ववत खुले रहे। कानून में बदलाव के विरोध में बहुजन समाज पार्टी की ओर से जीआईसी से एक जुलूस निकाला गया। जो नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। बसपा नेता विनोद पांडेय, अब्दुुल जब्बार ने कहा कि प्रधानमंत्री देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

संविधान में छेड़छाड़ होने पर बसपा पूरे देश में आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में शामिल बहुजन सशक्तिकरण संघ के जिलाध्यक्ष रवि राव और चलो गांव की ओर जनजागरण अभियान के संयोजक केडी गौतम की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार दलितों का उत्पीड़न करने के लिए साजिश रच रही है। उधर, बसपा जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्र बॉबी की अगुवाई में भी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में सभी संगठनों ने उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में उमेश पासी, सादिक अली, इबरार अहमद, आरके भीम, राघवेंद्र प्रकाश, दिनेश गौतम, आरडी सरोज, अश्वनी राणा, संजय सरोज, जीतेंद्र, छोटेलाल, नीरज पासी, विक्रांत राव, दिनेश गौतम, शीलम मौर्य, गीता गौतम, सुरेश गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के पीछे-पीछे पुलिस बल भ्रमण कर रहा था।
विज्ञापन


प्रदेश के दूसरे जिलों प्रदर्शन के दौरान आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए गृहसचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों व सर्किल अफसरों को अलर्ट कर दिया। सभी से प्रदर्शनकारियों के आगे पीछे बने रहने का आदेश सुनाया। बवाल की आशंका को देखते हुए सीओ सिटी रमेशचंद्र, सिविल लाइन चौकी प्रभारी बराबर भ्रमण करते रहे।

एससी/एसटी कानून में बदलाव के विरोध में सोमवार को होने वाले प्रदर्शन को देखे हुए रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ व जीआरपी सतर्क रही। ट्रेनों को रोककर प्रदर्शन की संभावना जताई गई थी। जिसे लेकर रेल महकमा भी अलर्ट रहा।

जेई/एईएस रोग के रोकथाम के लिए नगरपालिका ने फागिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव का रोस्टर जारी किया है। पालिका ने दो अप्रैल से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की है।

लालगंज कोतवाली के अमावां दौलत का पुरवा निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लड़कियों को झांसा देकर दूसरे प्रदेशों में बेचने वाले बिहार के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि उसकी बेटी को भी वह अपनी जाल में फंसाकर भगा ले गया। पांच साल पहले उसकी भतीजी का अपहरण कर ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें