फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में बीटेक छात्र को मारी गोली

Thu, 22 Sep 2016 11:27 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
दो माह से चली आ रही तनातनी में पड़ोसियों ने गुरुवार को बीटेक के छात्र को गेाली मार दी। उसे बचाने दौड़े चचेरे भाई पर भी हमलावरों ने फायर किया, लेकिन बुलेट उसे छूते हुए निकल गई। बीचबचाव करने पहुंचे युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। घायलों को परिजन जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर देख छात्र को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दंादूपुर निवासी सलमान (22) पुत्र असीरउद्दीन उर्फ नन्हे लखनऊ में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बकरीद में वह घर आया  था। गुरुवार दोपहर 1.30 बजे घर से कुछ दूर स्थित किराने की दुकान पर वह सामान लेने गया था। सामान लेकर वह घर की ओर लौट ही रहा था कि गांव के बाइक सवार महफूज, जावेद और छुट्टन ने उसे रोक लिया और बातचीत के दौरान उसे गोली मार दी। वह अपनी जान बचाकर भागा तो उसे हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबा व फायर सुनकर परिवार के लोग दौड़े। हमलावरों ने चचेरे भाई सज्जाद हुसैन (23) पुत्र मोहम्मद शफीक के ऊपर भी फायर कर दिया, लेकिन गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई। तभी रिहाल (20) पुत्र शौकत भी सलमान को बचाने पहुंच गया। हमलावरों ने उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर बाइक से भाग निकले।

घायलों को परिजन लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां डाक्टरों ने सलमान की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि जांच पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन


रानीगंज थाने से दांदूपुर गांव पहुंचने में महज 5 से लेकर सात मिनट तक लग सकते हैं। बीटेक के छात्र को गोली मारने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी लेकिन मौके पर पहुंचने में पुलिस को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के रवैये पर आक्रोश था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें