फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर और व्यापारी को लूटा

Sat, 23 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने दो अलग-अलग घटनाओं में बैंक मैनेजर समेत व्यापारी को पीटकर लूट लिया। बैंक मैनेजर ने मानिकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन व्यापारी गंभीर होने के कारण रायबरेली में इलाज करा रहा है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के कोखराज निवासी भोलानाथ रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज में स्थित ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं। कुछ दिन पहले वह कुंडा की ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक थे। इसके चलते वह कुंडा के सुभाष नगर से रायबरेली आते-जाते थे। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से लौट रहे थे। मानिकपुर के देशराज का इनारा के पास एक बाइक पर तीन लोग पीछे से आए और उनका कालर पकड़कर खींच लिया। वह गिर गए तो पिस्टल दिखाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक समेत बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाइक की डिक्की में उनका बैग रखा था। इसमें 18 हजार नकद व कागज के साथ ही बैंक की चाबी भी थी।

शाखा प्रबंधक ने घटना की तहरीर मानिकपुर थाने में दी तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना भवानीगंज निवासी मदन केशरवानी पुत्र विंदेश्वरी केशरवानी किराने का सामान बाजारों में बेचता है। शुक्रवार की शाम वह सुंदर नगरी बाजार से सामान बेचकर तांगे से लौट रहा था। चंदापुर गांव के पास बाइक से कुछ बदमाश पहुंचे और उसे तांगे से नीचे खीच लिया। इसके बाद तमंचे की बट से उसकी जमकर पिटाई कर दी। जब वह घायल होकर बेदम हो गया तो उसके पास मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए। देर रात सड़क से जा रहे कुछ लोगों ने व्यापारी को पहचाना तो उसके घर खबर दी। परिजनों ने पहुंचकर उसे रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में एसओ नवाबगंज अखिलेश सचान ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें