फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से भागा वारंटी

Mon, 06 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में बाइक से कंधई थाने ले जाया जा रहा एक वारंटी सोमवार को रखहा बाजार के पास कूदकर भाग निकला। हालांकि पुलिसकर्मियों के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। गुस्साए पुलिस कर्मियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। कंधई थाना क्षेत्र के करनपुरखूंजी गांव निवासी विक्रम सिंह के नाम वारंट जारी हुआ था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को दीवानगंज चौकी इंचार्ज श्रीराम यादव व एक सिपाही गिरफ्तार करने उसके घर गए थे। सही जानकारी होने के कारण पुलिस ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


 पुलिसकर्मी उसे बाइक से थाने ले आ रहे थे। जैसे ही बाइक रखहा बाजार से कंधई थाने के लिए मुड़ी कि वह कूदकर भाग निकला। उसके कूदने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दरोगा व सिपाही के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। आरोपी की हरकत से नाराज पुलिसवालों ने उसकी जमकर पिटाई की। बाइक पलटने से चौकी इंचार्ज श्रीराम यादव को भी मामूली चोटें आईं। बाजार में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मामले में एसओ लल्लन यादव का कहना है कि आरोपी के फरार होने का मंसूबा पूरा नहीं हो सका। रखहा बाजारवासियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे गिरफ्तार करने के लिए दीवानगंज पुलिस गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें