फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं अध्यक्ष के बेटे को पीटा, तोड़फोड़

Thu, 07 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशोर साहू के बेटे कमलेश को गुरुवार की सुबह क्षेत्र के एक युवक ने तमंचे के बल पर पीटकर दस हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग और तोड़फोड़ भी की गई। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि अध्यक्ष के बेटे ने उस पर हमला किया था। मामले की शिकायत पुलिस से दोनों पक्षों ने की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशोर साहू का बेटा कमलेश घर पर ही किराने का दुकान चलाता है। उसका कहना है कि पूरब मोहल्ला निवासी जुनैद अंसारी बुधवार की देर रात उसकी दुकान की तरफ से शराब की नशे में जा रहा था। इस दौरान वह बिना कारण गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर गुरुवार की सुबह अपने साथियों के संग दुकान पर आ धमका और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसके बाद तमंचा दिखाकर गल्ले में रखा 10 हजार रुपये छीन लिया। फायरिंग भी की।

 उधर, जुनैद का आरोप है कि वह दुकान पर गुटखा लेने गया था। दस रुपये देने के बाद उसने बचे हुए पैसे मांगे तो दुकानदार आगबबूला हो गया। विरोध करने पर वह मारपीट करने को आमदा हो गया। अपने साथियों संग पिटाई कर दी। जिसका विरोध परिजनों ने किया था। जुनैद ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस चौकी से की है। जबकि रामकिशोर साहू ने नगर कोतवाली में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें