फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में क्रास केस

Tue, 22 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता बाजार में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया है। बाजार पर पुलिस की नजर है और पीएसी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। घटना के दूसरे दिन बाजार में रौनक देखने को मिली। मानधाता बाजार में सोमवार को हुई मारपीट के मामले में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात है। मारपीट के मामले में बाजार निवासी अंकित कुमार वैश्य की तहरीर पर बासूपुर निवासी महफूज, अशरफ, शाहिद और बाजार निवासी अख्तर समेत 3 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर से मारपीट में घायल अख्तर की तहरीर पर पुलिस ने संतोष, कोमल, वीरू, राजेश व शिव कबाड़ी समेत 15 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। देर रात मौके पर एसडीएम सदर भी दलबल के साथ पहुंचे। मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। मंगलवार को प्रभारी एसओ अंगद सिंह यादव बाजार पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को बराबर गश्त पर भेजते रहे। इसके अलावा पीएसी के जवान बराबर भ्रमण कर बाजार के माहौल को देखते रहे। मंगलवार को दुकानें खुलीं और लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें