फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरगढ़ में सर्राफ को गोली मारी, रेफर

Sun, 18 Oct 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरगढ़ बाजार में दिनदहाड़े सर्राफ को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया और कुछ देर तक सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी रामजनम सोनी ने बाजार में ही कान्वेंट स्कूल , कपड़े और सर्राफा की दुकान खोल रखी है। उसके काम में उसके बेटे हाथ बटाते हैं। सबसे छोटा बेटा सुशील कुमार सोनी उर्फ बब्लू (24) रविवार की सुबह करीब घर के बगल चाय की दुकान पर बैठा था। तभी पल्सर बाइक से दो बदमाश पहुंचे। बाइक रुकते ही पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा और सुशील को गोली मार दी। गोली लगते ही सुशील चीखते हुए घर की ओर भागा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी दौड़े।

लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। दो गोली लगने से घायल सुशील को लेकर परिजन नजदीकी अस्पताल भागे। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद रेफर कर दिया। परिजन सीधे उसे लेकर इलाहाबाद स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताते रहे। देर शाम तक घटना की तहरीर की प्रतीक्षा पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें