फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के सात घंटे बाद पहुंची पुलिस

Sun, 18 Oct 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी के युवक की हत्या के सात घंटे बाद अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों में गुस्सा भी दिखा। एसपी ने भी लापरवाही मानते हुए पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। जिले की सीमाओं पर रात में गश्त करने का आदेश अधिकारियों ने थाने के पुलिसकर्मियों को दे रखा है। हकीकत शनिवार से लेकर रविवार सुबह तक अंतू थाना क्षेत्र में देखने को मिली। लोगों की मानें तो रात बारह बजे के करीब विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारे आराम से फरार हो गए। अंतू पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरत की बात यह है कि शव सुबह सात बजे तक पड़ा रहा। जबकि भोर में ही गांव के लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर स्थित अंतू थाने की पुलिस सात बजे मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 बताते हैं कि रविवार भोर में करीब पांच बजे घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचने के बजाय एसओ अंतू और पुलिसकर्मी सात बजे घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई करने लगे। बाद में पहुंचे एसपी ने ग्रामीणों की बात सुन नाराजगी जताई और फटकार भी लगाई। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस सीमा पर गश्त कर रही होती तो विक्रांत की जान बच सकती थी। आए दिन छोटी घटनाएं होती रहती हैं यदि पुलिस सीमा पर सक्रियता बरते तो घटनाएं काफी हद तक रुक सकती हैं। इसके बावजूद अंतू पुलिस उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें