जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। करीब पंद्रह मिनट तक दोनों पक्षों के बीच ईट पत्थर चला। जिसमे 18 लोग घायल हो गए। पांच लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच टकराव की नौबत हुई तो कोतवाली पुलिस को पहुंचना पड़ा।
बाघराय थाना क्षेत्र उमरी कोटिला निवासी गणेश हरिजन और अनिल सरोज के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। महुए के पेड़ के करीब जमीन के लिए गुरुवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ती चली गई। दोनों ओर से लाठी डंडा लेकर लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। उनके बीच ईंट पत्थर भी जमकर चले। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े और बीच- बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।
गंभीर रूप से गणेश, हरीलाल, शोभा, फूलकली, तूफान, रीनू व बीनू और दूसरे पक्ष से सोनू सरोज, अनिल सरोज, बृजेश कुमार, संगीता, अनीता, अनिल कुमार सरोज, मोनू, राकेश व मोहन को चोटें आईं। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल आई। यहां दोनों पक्षों के बीच टकराव की नौबत पहुंची तो हंगामा होने लगा।