फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकानों से एक लाख रुयपे का सामान चोरी

Thu, 15 Oct 2015 11:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मकान से चोरी हुआ बक्सा गुरुवार सुबह खेत में मिला। भगवानपुर में चोरी की एक घटना सुखमीलाल के मकान में हुई। दीवार में नकब लगाकर दाखिल हुए चोर करीब 20 हजार रुपये का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना गांव के सुरेश रावत के मकान में हुई। पिछला दरवाजा तोड़कर मकान में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान उठा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

सुरेश के मकान से चोरी एक बक्शा गुरुवार सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। तीसरी चोरी सीमा देवी के मकान में हुई। दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर करीब 10 हजार रुपये व 20 हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह घटनाओं की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।

ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। एसओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि चोरी की अभी लिखित सूचना नहीं आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें