फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में मिली अगवा दुष्कर्म पीड़िता

Sun, 06 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को इंसाफ मांगने कचहरी आई किशोरी को अगवा कर लिया गया था। वह रविवार भोर में इलाहाबाद में मिली। परिजनों संग पहुंची पुलिस उसे ले आई और मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली की एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने 2 सितंबर की रात दुष्कर्म किया था। पृथ्वीगंज पुलिस चौकी पर सुनवाई न होने के बाद शुक्रवार को पीड़िता परिजनों संग इंसाफ मांगने के लिए कचहरी आई थी। अधिकारियों से मिलने के पहले ही किशोरी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। इसे लेकर शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पर बवाल किया।

 मौके पर पहुंचे सीओ सिटी मनीष मिश्र, नगर कोतवाल अनिल कुमार ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी कैलाश यादव को हिरासत में ले लिया। देर रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की खोजबीन में जुट गई। रविवार भोर में किशोरी इलाहाबाद में मिल गई। परिजनों संग पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले आई। लिखापढ़ी के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। इधर आरोपी कैलाश को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें