फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल जा रहे युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 06 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर (ब्यूरो)। घर से भोपाल के लिए निकले एक युवक  की घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की देर रात हुई घटना की सूचना ग्रामीणों ने घूरपुर पुलिस को दी। घूरपुर पुलिस ने रात में ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सुबह गांव के लोगों ने घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक के किनारे मृत युवक का मोबाइल, बेल्ट और अन्य सामान पड़े देखा तो आस पास खोजना शुरू किया तो लोगों के हाथ मृत युवक का आधार कार्ड मिला। लोगों ने आधार कार्ड पुलिस को सौंप दिया। आधार कार्ड में अजीत कुशवाहा निवासी खुल्ली थाना कौंधियारा लिखा था। जिसके आधार पर घूरपुर पुलिस ने कौंधियारा पुलिस से संपर्क किया तो ज्ञात हुआ कि मृत युवक खुल्ली गांव के निवासी राम मनोहर कुशवाहा का इकलौता लड़का अजीत कुशवाहा था। सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते घूरपुर थाना पहुंचे और लाश के साथ मिले कपड़े, मोबाइल को देखकर रोने बिलखने लगे।

पिता राम मनोहर कुशवाहा ने बताया कि तीन लड़कियों में इकलौता अजीत अपने चाचा राममूर्ति कुशवाहा के साथ भोपाल में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। एक सप्ताह पूर्व रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने घर आया था। शनिवार को कामायनी एक्सप्रेस से वह भोपाल के लिए निकला था लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। इकलौते बेटे की मौत से जहां राम मनोहर की दुनिया उजड़ गई। परिवार वालों के साथ उसकी तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें