फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने पीएसी जवान को घेरा

Sun, 23 Aug 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धाम स्थित सई नदी के दूसरी तरफ सप्ताह भर पहले कुछ महिलाएं स्नान कर रही थीं। आरोप है कि इस बीच क्षेत्र के ही कुछ युवक उन्हें देखकर छींटाकशी कर रहे थे। पीएसी के जवानों ने इस पर विरोध जताते हुए युवकों को फटकार कर भगा दिया था। इसी को लेकर एक पीएसी के जवान को कुछ युवकों ने रविवार को घेर लिया। सूचना पर उसके साथी पहुंचे तो मनचले भाग निकले।
विज्ञापन


सावन को देखते हुए बेलखरनाथ धाम पर पीएसी तैनात की गई है। सप्ताह भर पहले धाम के बगल से निकली सई नदी में कुछ महिलाएं स्नान कर रही थीं। इस दौरान धाम के पास रहने वाले कई युवक खड़े होकर अश्लील इशारे कर रहे थे। किसी ने इसकी जानकारी पीएसी को दी थी। पीएसी के जवानों ने युवकों को फटकार कर भगा दिया था। रविवार की देर शाम पीएसी का जवान लल्लू राम दीवानगंज बाजार जा रहा था। धाम से जैसे ही नीचे उतरा कि कई युवकों ने उसे लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। इस पर लल्लू राम ने दीवनगंज पुलिस के साथ कंधई एसओ को घटना की जानकारी दी और अपने साथियों को फोन पर अवगत कराया। काफी देर तक पुलिस तो नहीं पहुंची पर पीएसी के अन्य जवान पहुंच गए। उन्हें आते देखकर आरोपी युवक भाग निकले। मंदिर सेवा समिति के सदस्य रमानाथ सिंह ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें