पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पार्टी ने पूर्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में हुई सभी चोरियों का खुलासा करने की मांग उठाई है।
आप कार्यकर्ता मो. नदीम रजा निवासी करवला रोड मुगलपुरा ने बताया कि शनिवार की रात वह घर पूरब स्थित कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे।
चोर पश्चिम कमरे का ताला तोड़कर घुसे और घर में रखे जेवर, झुमकी, बाली, टॉप्स, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, कान की बाली, दो जोड़ी पायल, दस हजार नकद व कपड़े आदि सामान चुरा ले गए।
सुबह उठे तो पता चला। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि पूर्व में भी आप कार्यकर्ताओं के घर में चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सभी चोरियों का खुलासा न हुआ तो पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगी।