फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद पुरवारा में बवाल, बनाया बंधक

Fri, 07 Aug 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के पुरवारा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की बाइक की टक्कर से गांव का एक किशोर घायल हो गया। इसे लेकर घायल किशोर के परिजनों संग ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोपी युवक को घायल पक्ष के लोग अपनी बस्ती में उठा ले गए। घटना की खबर पाकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवार वालों संग दूसरे लोग भी आ गए। इस दौरान लाठी डंडा भी निकल आए। कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारियों ने युवक को आजाद कराया और दोनों पक्षों को शांत कराकर घर भेजा। देर रात तक गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य का बेटा राहुल उर्फ सुड्डू गुरुवार की शाम बाइक से पुरवारा बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर से सुनील कुमार उर्फ पवन (13) पुत्र रामदेव सरोज घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल पवन की हालत देख लोग भड़क उठे और राहुल की पिटाई के बाद उसे सरोज बस्ती में उठा ले गए और एक मकान में बंद कर दिया। घायल पवन को इलाज के लिए लालगंज सीएचसी भेज दिया गया। इस बात की खबर उसके परिजनों को हुई तो वे लोग ग्रामीणों संग राहुल को छुड़ाने के लिए दौड़े। इधर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवार व समर्थकों को बड़ी संख्या में आता देख सरोज बस्ती के लोग लाठी डंडा लेकर बाहर निकल पड़े।

 यह देख दूर से ही दोनों ओर से गाली गलौच होने लगी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बवाल की खबर मिलते ही एसडीएम वीआईपी सिंह, सीओ लालगंज सीताराम, कोतवाल सुरेश त्रिपाठी, उदयपुर, सांगीपुर, महेशगंज, जेठवारा पुलिस को मौके पर बुलाते हुए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जानकारी के बाद बंधक बनाए गए राहुल को आजाद कराया और उसे कोतवाली भेज दिया। दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर सभी को शांत कराया। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बरकरार है। गांव में पुलिस अलर्ट कर दी गई है। सीओ ने बताया कि दोनों ओर से केवल युवक को लेकर गाली गलौच हुआ था। मारपीट की घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें