फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश

Mon, 22 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के इसीपुर ढेकाही में पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश में कई थानों की पुलिस ने रात भर दबिश दी। महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


इसीपुर ढेकाही में कौशांबी की लड़की को लेकर रविवार को बवाल हो गया था। दो लोगों के पिटाई की खबर मिलने पर गड़वारा चौकी प्रभारी व एसओ अंतू मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने एसओ व पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसी समय एक हमलावर को दबोच लिया था। इस घटना को लेकर चौकी प्रभारी गड़वारा राम अधार यादव ने पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले पुष्पेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह, विजयपाल सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, सचिन सिंह, उर्मिला , संजू, आरती व डाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से घर छोड़कर भागे हमलावरों की तलाश पुलिस ने रात भर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


इसीपुर ढेकाही में कौशांबी की लड़की को ले जाने आए जिन दो लोगों को ग्रामीणों ने पीटा था, पुलिस ने उनको संडवाचंद्रिका स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल भेजने की कवायद चल रही थी लेकिन वे अस्पताल जाने के बजाय घर कौशांबी पहुंचाने की गुहार पुलिस से लगाते रहे। पुलिस ने भी संतोष व बलवीर को सुरक्षा के बीच घर पहुंचाया। वे मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें