रानीगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर सप्ताह भर तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी का गांव के ही कुछ लोगों ने 13 फरवरी को अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिली तो थाने में शिकायत की गई। पुलिस मामले की रिपोर्ट तो नहीं दर्ज की, लेकिन उसे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंचा दिया। किशोरी ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।