भुसलपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने मछली विक्रेता को तमंचा सटाकर नगदी छीन ली। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल को घटना की जानकारी दी है।
इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र बरनईपुर गोपालापुर निवासी बैजनाथ मछली व्यवसायी है। शुक्रवार को वह रानीगंज बाजार में मछली बेचने के लिए आया था। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर जा रहा था। भुसलपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया और उसके पास रहे पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। खबर लगते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।