फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के बाद प्रेमी ने भी दम तोड़ा

Fri, 12 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घरवालों के शादी करने से इनकार करने पर खफा प्रेमी युगल ने एक साथ मरने के लिए जहर निगला था। प्रेमिका की गुरुवार को जिला अस्पताल में ही मौत हो गई थी, जबकि प्रेमी ने इलाहाबाद ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी धनीराम की बेटी रंजना (23) का विवाह पांच वर्ष पूर्व जौनपुर जनपद के मछलीशहर निवासी विनोद के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों को दो बेटियां पैदा हुईं। डेढ़ वर्ष पहले ससुराल में अनबन होने पर रंजना अपने पति व बच्चों के साथ मायके चली आई। एक वर्ष तक पति साथ में रहा। बीच में पति से भी विवाद हो गया तो वह बगैर किसी को कुछ बताए दिल्ली चला गया। काफी खोजबीन के  बाद भी कुछ पता नहीं चला। रंजना के पिता धनीराम के मुताबिक, पड़ोसी मोहल्ले के विमल पांडेय (25) पुत्र हनुमान पांडेय की बहन रागनी के साथ रंजना दिल्ली में जाकर पति की खोज कर रही थी।

 इसी बीच विमल से उसका प्रेम हो गया। विमल शादी करने को राजी हो गया। इसकी जानकारी उसकी मां को लगी तो गुरुवार की सुबह वह धनीराम के घर पहुंची और शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात की खबर जब विमल को हुई तो गुस्से में उसने कंपनीबाग पहुंचकर जहर खा लिया और फोन से इसकी जानकारी रंजना को दे दी। रंजना भी बगैर किसी को कुछ बताए ही कंपनीबाग पहुंची और प्रेमी के बगल बैठकर जहर खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने रंजना को मृत घोषित कर दिया। जबकि विमल की हालत नाजुक देख कर इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें