फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के बंद मकान से लाखों की चोरी

Sun, 07 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी और लूट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। शनिवार की रात बदमाश एक व्यवसायी का बंद मकान खंगाल ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी वंशगोपाल केसरवानी कपड़ा का व्यापार करता है। जीआईसी के पास उसकी दुकान है। शनिवार की रात मकान में ताला लगाकर वह परिवार के साथ इलाहाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बंद मकान देखकर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए।

कमरे में रखे लगभग पांच लाख के जेवरात व सवा लाख नगदी गायब कर दी। सुबह मेन गेट का ताला टूटा देखकर आस-पास के लोग हैरत में पड़ गए। इसकी जानकारी वंशगोपाल को दी। वह परिवार के साथ घर पहुंच गए। घर में देखा तो आलमारी व बाक्स का ताला टूटा था। उसमें रखे जेवरात व नगदी गायब थी। उसने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें