फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सहायक लेखाधिकारी ने किया साठ लाख का गबन

Tue, 26 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा कार्यालय के पूर्व सहायक लेखाधिकारी पर 60 लाख गबन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वर्ष 2012-13 में तैनाती के दौरान रुपये गबन करने का उन पर आरोप है। इसका खुलासा आडिट टीम की रिपोर्ट से हुआ। वर्ष 2012-13 में सहायक लेखाधिकारी के रूप में रामेश्वर तिवारी तैनात थे। आरोप है कि इस दौरान सर्वशिक्षा अभियान के 60,79,834 रुपये बैंक से निकालने के बाद उसकी कैश बुक में इंट्री नहीं की।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा आडिट के दौरान लखनऊ से आए अधिकारियों ने किया था। बीएसए की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में पूर्व सहायक लेखाधिकारी रामेश्वर पर आरोप है कि बैंक से अलग-अलग तिथियों में चेक के माध्यम से निकाले गए रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इसके पहले भी पूर्व लेखाधिकारी नवीन सक्सेना पर गबन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिसकी विवेचना प्रचलित है। इधर, रामेश्वर तिवारी ने गबन के आरोप को नकारते हुए बताया कि उन्होंने सभी खर्च किए गए रुपये का लेखा-जोखा विभाग को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें