फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय धमके अफसर, मची भगदड़

Thu, 25 Jun 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अधिकारी बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय धमक पड़े। इससे भगदड़ मच गई। भाग रहे लोगों को पुलिसकर्मियों ने दूर तक दौड़ाया। कार्यालय में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। जेल के निरीक्षण के बाद डीएम व एसपी ने एएसपी पूर्वी और सीओ सिटी को दलबल के साथ एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी का निर्देश दिया। इसके बाद भारी पुलिस बल लेकर अधिकारियों का काफिला एआरटीओ कार्यालय पहुंच गया। जैसे ही पुलिस के वाहन दिखाई पड़े, लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। भाग रहे लोगों को पुलिसकर्मियों ने दौड़ा लिया। आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार्यालय में भारी भीड़ थी। करीब आधे घंटे तक पुलिस दलालों की खोजबीन करती रही, लेकिन कोई नहीं मिला। एएसपी कर्मचारियों से पूछताछ करते रहे। चेताया कि दलाली करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से कार्यालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बता दें कि तीन संदिग्ध लोगों को दो दिन पहले सिटी चौकी प्रभारी पकड़कर पुलिस अधीक्षक के पास ले गए थे। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। जबकि वे तीनों एआरटीओ कार्यालय के दलाल बताए जाते हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें