फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभापुर बवाल में 381 लोगों पर केस

Thu, 18 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभापुर में आगजनी व बवाल में 381 लोगों के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। बवाल के सात आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। बवाल में कुल तीन एफआईआर दर्ज कराई कराई गई है। मृतक कोटेदार रमेश वर्मा के भाई उमेश वर्मा ने प्रधान सावित्री देवी के पति शंकरदास, बेटे विनोद व संतोष समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दूसरी रिपोर्ट प्रधान सावित्री देवी के बेटे विनोद की तरफ से रोड जाम करने, घर व दुकान में आग लगाने, हत्या काप्रयास आदि के आरोप में कोटेदार के भाई उमेश, छोटेलाल, रामकृपाल, रामकिशोर व रामकुमार समेत 74 नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। तीसरी रिपोर्ट सांगीपुर थानाध्यक्ष एमपी तिवारी ने लिखाई है। जिसमें उदयराज, सुरेश, राजकुमार, रामराज, धर्मेंद्र, परशुराम और रामपाल समेत 50 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर घातक हथियार से लैस होकर बलवा करने, जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व संपत्ति की क्षति पहुंचाने का आरोप है। गुरुवार को गांव के सुरेश, संदीप, राजकुमार, रामराज, धर्मेंद्र, परशुराम व रामपाल को सांगीपुर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें