फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी के गनर से गायब हो गए 70 कारतूस

Wed, 17 Jun 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी के गनर से करीब दो माह पूर्व 70 कारतूस गायब हो गए। इस मामले में जांच के बाद मंगलवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लाइन के शस्त्रागार से दो साल पहले गायब एके 47 का आज भी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को एएसपी पूर्वी की सुरक्षा के लिए आरक्षी राम विलास पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार से एक कार्बाइन व 90 कारतूस लेकर निकला था। 24  अप्रैल को वापसी के दौरान उसने एक कार्बाइन व 20 कारतूस ही जमा किए। जबकि शस्त्रागार में उसके नाम से 90 कारतूस ले जाने की बात लिखी थी। उसने 90 कारतूस ले जाने की बात से इंकार कर दिया। बाद में अधिकारियों ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी। सीओ सदर की रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को सिपाही रामविलास के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बतादें कि इसके पहले भी शस्त्रागार से एके 47 के साथ ही कारतूस गायब हो चुके हैं। जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें