फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती में फायरिंग के दो आरोपी धराए

Mon, 15 Jun 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के बसहा गांव की दलित बस्ती में हुए बवाल और फायरिंग के दो आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने धर दबोचा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस रिश्तेदारियों की खाक छान रही है। उधर, बस्ती के लोग दूसरे दिन भी संगीनों के साए में रहे। पीएसी के साथ पट्टी व रानीगंज पुलिस मुस्तैद रही। अधिकारी भी बराबर घटना की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


बसहा दलित बस्ती में रविवार को कुंभापुर बुढ़ौरा के दबंग युवकों ने गोलीबारी कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया था। तीन लोगों की जमकर पिटाई की थी। घटना के विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया था। सूचना पर एसपी बलिकरन सिंह यादव, एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जोरदार दबिश दी।

काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने जाम समाप्त कराया था। इस मामले में देर रात पुलिस ने नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को रानीगंज पुलिस ने दबिश देकर मारपीट व फायरिंग के आरोपी सद्दाम और मोहीबउद्दीन को धर दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रिश्तेदारियों में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस दो हमलावरों को दबोचने के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, सोमवार को घायल दलित बस्ती के लोगों का हालचाल लेने के लिए रिश्तेदार पहुंचते रहे। पूरा गांव पुलिस पीएसी के साए में रहा। जामताली बाजार पर नजर रखने के लिए प्राथमिक विद्यालय में पुलिस बल तैनात रहा। एसओ संजय शर्मा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें