फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने कार से उड़ाया रुपयों से भरा बैग

Mon, 15 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष चौराहे पर बाइक सवार टप्पेबाजों ने प्राइवेट क्लीनिक संचालक की कार में रखे 50 हजार रुपये और कागजात पार कर दिए। टप्पेबाजों ने डाक्टर को बातों में उलझाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी अजय गुप्ता पुत्र सरमनलाल गुप्ता की दिबियापुर में क्लीनिक है। रविवार को क्लीनिक बंद कर घर लौट आए। वे कार से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। सुभाष चौराहे के पास पीछे से दो बाइक सवार आए और कार के बोनट पर जला मोबिल आयल फेंक दिया। गाड़ी रुकवाकर डाक्टर अजय गुप्ता से कहा कि आपकी गाड़ी से तेल रिस रहा है।

इस पर डॉ. गुप्ता उतरकर गाड़ी चेक करने लगे। इसी बीच एक युवक ने अजय को बातों में उलझा लिया और दूसरे ने कार में रखा बैग पार कर दिया। बैग में 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग गए। कार से बैग गायब देख डॉ. गुप्ता के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी सूचना अपने दोस्तों को दी। इसके बाद कोतवाली जाकर तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें