फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी को लुटेरों ने मारी गोली

Fri, 12 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई चिलबिला से गुरुवार दोपहर दो लाख रुपये निकालकर डायट के करीब स्थित टायनी शाखा जा रहे ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी असलम (45) पुत्र अनवारुल को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर लूटने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल एजेंट को जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोहंडौर थाना क्षेत्र के अमरसंड निनहट निवासी असलम ने मदाफरपुर डायट रोड पर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। गुरुवार को असलम बाइक से चिलबिला स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा। वहां से दो लाख रुपये निकाल कर टायनी शाखा के लिए चल पड़ा।

कोहंडौर बाजार से वह मदाफरपुर रोड पर बाइक लेकर जा रहा था। तभी पल्सर सवार तीन बदमाश उसके आगे पीछे होने लगे। सरौली मोड़ के करीब सूनसान स्थान पर वही बाइक सवार लोग खड़े दिखे। करीब पहुंचते ही एक युवक बीच सड़क पर आकर असलहा लहराते हुए रुकने का इशारा किया लेकिन असलम ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। यह देख सामने खड़े बदमाश ने फायर झोंक दिया। एक गोली उसके पेट में जा लगी। दूसरे बदमाशों ने भी उसे मार गिराने के लिए कई चक्र फायर किया लेकिन वह रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला। कटारी मोड़ पहुंचते-पहुंचते उसकी हिम्मत जवाब दे गई और वह एक दुकान पर भीड़ देख रुक गया। उसे खून से लथपथ देख लोग दंग रह गए। उधर घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कोहंडौर की ओर भाग निकले। उसे सीएचसी कोहंडौर लाया गया वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, एसओ राजकिशोर घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। इस बीच जिला अस्पताल में भी असलम की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सीओ सिटी ने घायल असलम का बयान लिया। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें