फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक का कैश छीनने का प्रयास

Tue, 02 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सिटी कस्बे में अराजकतत्वों ने मंगलवार को परिचालक की पिटाई कर कैश भरा बैग छीनने का प्रयास किया। यात्रियों के विरोध के चलते बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। लखनऊ जिले के  आलमबाग की रोडवेज बस मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे मुख्यालय स्थित डिपो आ रही थी। अभी वह सिटी से आगे बढ़ी थी कि तीन युवकों ने हाथ दिखाकर रुकवा लिया। परिचालक ने दरवाजा खोलकर अंदर आने का इशारा किया।
विज्ञापन


अभी बस चली भी नहीं थी कि दो युवक चालक से कैश भरा बैग छीनने लगे। परिचालक मनोज श्रीवास्तव के नहीं देने पर तीनों बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। यात्रियों का विरोध देखकर बदमाश भाग निकले। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री सुरेश चंद्र पाण्डेय ने कहा है कि अगर पुलिस ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कर्मचारी आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें