फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर लूट, विरोध पर महिला को पीटा

Sun, 31 May 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के बेटे संग मायके जा रही महिला को नकाबपोश बदमाशों ने मानधाता के कैलामोड़ के पास लूट लिया। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। युवक ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया। घटना शनिवार की रात करीब 10.30 बजे की है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार निवासी मंजू सोनी अपनी बहन के बेटे राहुल सोनी के साथ बाइक से मानधाता स्थित मायके जा रही थी। राहुल बाइक लेकर कैलामोड़ के पास पहुंचा कि उसे चार बदमाशों ने रोक लिया। बाइक रुकते ही एक ने राहुल को तमंचा सटा दिया और तीन बदमाश मंजू के जेवरात छीनने लगे। मंजू के मुताबिक बदमाश करीब 75 हजार के गहने और दस हजार रुपए लूट  ले गए। विरोध करने पर तमंचा सटा कर बदमाशों ने उसकी पिटाई की। बहन के पुत्र ने शोर मचाया तो तमंचे की बट से मार कर उसे घायल कर दिया। उसने मानधाता पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें