फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पेट्रोल पंप से सवा दो लाख की लूट

Sun, 31 May 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में दिनदहाड़े कस्टोडियन की हत्या कर सवा आठ लाख रुपये लूटने के मामले का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी है कि शनिवार रात फिर जिले में लूट की एक बड़ी वारदात हो गई। हथियारबंद बदमाशों ने आधी रात पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के पीआरओ रहे सपा नेता दिनेश सिंह के जेठवारा स्थित पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। छत पर सो रहे पंप कर्मियों को जमकर पीटने के तमंचे के बल पर सवा दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के डगैता गांव निवासी दिनेश सिंह पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के पीआरओ रह चुके हैं। वह सपा नेता भी हैं। जेठवारा थाना क्षेत्र के रेड़ी गांव के पास जेठवारा-मोहनगंज मार्ग पर वह किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं। पंप स्मिता सिंह के नाम से है। शनिवार रात पंपकर्मी छोटेलाल और रामचंद्र पेट्रोल पंप बंद करने के बाद ऊपर छत पर सोने चले गए। रात करीब बारह बजे दो बाइक से छह बदमाश वहां पहुंचे। सभी सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए और पंप कर्मियों पर हमला बोल दिया। दोनों को पीटने के बाद उन्हें तमंचा सटा दिया। रामचंद्र को छत पर ही बंधक बनाने के बाद छोटेलाल को लेकर नीचे आए और कमरे में रखी आलमारी का ताला खुलवाया। इसके बाद बदमाश दो लाख उन्नीस हजार नौ सौ बीस रुपये और दोनों के मोबाइल लेकर भाग गए। उनके जाने के बाद पंप कर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन रात होने के कारण आसपास कोई नहीं था।

भागकर दोनों कुछ दूरी पर स्थित एक घर में पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर घटना की जानकारी दी। पंपकर्मियों ने मोबाइल मांगकर जेठवारा पुलिस को फोन लगाया, लेकिन किसी ने काल रिसीव नहीं की। इस पर उन्होंने पंप मालिक को फोन करने के साथ ही कंट्रोल रूम को खबर दी। कंट्रोल रूम से मैसेज पास होने के बाद जेठवारा पुलिस पहुुंची। आरोप हैं कि पुलिस बदमाशों के बारे में पूछताछ करने के बजाए जिस नंबर से फोन गया था, उसके घर में पहुंचकर गालीगलौज करने लगी। रात में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर दिनेश पुलिस अधीक्षक से मिले। दोपहर में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार सिंह और सीओ सदर रामजनम मौके पर पहुंचे। पंपकर्मियों से पूछताछ की। एडिशनल एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मामले में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रेड़ी गांव स्थित जिस पेट्रोल पंप पर रविवार रात बदमाशों पंप कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, उसकी दूरी थाने से मात्र तीन किलोमीटर है। पंप कर्मियों के मुताबिक घटना के बाद उन्होंने एसओ के सीयूजी नंबर पर फोन लगाया, लेकिन काल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। गौर करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी करीब बारह घंटे बाद रविवार दोपहर बारह बजे एसओ चंद्रबली यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें