फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे के गाने कोे लेकर मारपीट, बवाल

Tue, 08 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर निशान चढ़ाने जाते समय दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे पर बज रहे गाने पर ऐतराज किया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की सूचना पर दोनों तरफ के लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया। बाद में जुलूस के साथ रहे कुछ लोगों ने सभी को समझाबुझाकर शांत किया। जुलूस के साथ पुलिस भी मौजूद थी। कुंडा कोतवाली के सरियावां में निमिहननाथ धाम है। शिवरात्रि पर सरियावां लोहारन का पुरवा गांव के लोगों ने निशान चढ़ाने के लिए दोपहर बाद जुलूस निकाला था। इसके लिए कोतवाली में सूचना देकर पुलिस भी बुलाई गई थी। डीजे के साथ लोग नाचते गाते धाम की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


करीब पांच बजे डीजे पर ‘बोलो भक्त अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कब होगा’ गीत बजने लगा। इस पर गीत पर जुलूस में उत्साह का संचार होने लगा। लोग झूमने के साथ ही जयश्रीराम का घोष करने लगे। थोड़ी ही देर में दूसरे समुदाय के कुछ लोग आए और जुलूस का विरोध करने लगे। लोगों ने इसका कारण पूछा तो वह इस तरह के गाने को बजाने पर ऐतराज जताने लगे। जुलूस में शामिल लोगों ने उन्हें समझाकर वापस भेजा, लेकिन वह दोबारा लौटे और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे जुलूस के लोग भी आक्रोशित हो गए। दोनों तरफ से भारी संख्या में लोग इकट्ठे होने लगे। इस दौरान जुलूस में मौजूद पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मामला शांत कराया। फिलहाल गांव में दोनों समुदाय के लोगों में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें