फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बोरी अवैध पटाखे बरामद

Mon, 27 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पटाखा बनाने वालों के यहां सोमवार को एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने कटरामेदनीगंज में छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस की जांच की और सुरक्षा उपकरणों की हकीकत भी खंगाली। इस दौरान सात बोरी अवैध पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन



कटरामेदनीगंज निवासी अरुण के घर पर अवैध पटाखा बनाया जाता है। तीन दिन पहले पटाखा बनाते समय उसकी पत्नी सहित दो महिलाएं झुलस गई थीं। अरुण दोनों महिलाओं का कहीं गोपनीय स्थान पर इलाज करवा रहा है। यह जानकर भी प्रशासन अनजान बना था। कुंडा में पटाखा बनाते समय हुए हादसे में गई कई लोगों की जान के बाद प्रशासन की नींद टूटी। सीओ सिटी एमपी सलोनिया व एसडीएम सदर जेपी मिश्र सोमवार को देर शाम कटरामेदनीगंज हवाईदार मोहल्ला पहुंच गए। टीम को देखकर अवैध पटाखा कारोबारी में हड़कंप मच गया।


एसडीएम व सीओ ने मोहल्ले में रहने वाले शहजाद, निसार अहमद, मुहर्रम व  मो.मूसा के घर पर छापामारी की। इस दौरान मो. मूसा के घर से चार किलो सोडा, एक बोरा सिंघाड़ा, पांच किलो फुलझड़ी, दस किलो बारूद, सौ अनार, तीन किलो लोहे का बुरादा, सौ पीस चटाई, तीस गड्डी गोला मिला। मूसा की पत्नी कोबरा बानो व बेटी सितारा बानो को पुलिस महिला थाने उठा लाई है। पुलिस ने मामले में मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें