फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से जेवर-नगदी ले उड़े चोर

Mon, 27 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में चोरों ने एक घर से जेवर और नगदी उड़ा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के फूलचंद्र पुत्र रामबरन का छप्पर का आवास है। इनकी बहन की शादी 25 मई को है। विवाह नजदीक होने के चलते परिजनों ने गहने और कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन



पीड़ित के अनुसार, बहन को देने के लिए उसने करीब डेढ़ लाख के गहने खरीदे थे। रविवार रात चोर उसके घर में घुस गए। बक्शे और अटैची को लेकर फरार हो गए। सुबह परिजन  छप्पर में पीछे से रोशनी आते देख घबर गए। देखा कि सारे सामान गायब थे। घर से कुछ दूर टूटे बक्से और अटैची मिली। पीड़ित के मुताबिक उसमें रखे करीब 40 हजार रुपये और तकरीबन डेढ़ लाख के जेवर गायब थे।

महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि वह 20 अप्रैल की शाम घर से कुछ दूर स्थित खेत गई हुई थी। वहां गांव के एक युवक ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। शोर पर लोगों ने उसकी जान बचाई। पीड़ित उलाहना देने युवक के घर पहुंची। इस पर युवक के परिजनों ने उसे फटकार कर भगा दिया। थाने पर भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। विवाहिता ने शिकायत डीएम से कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें