फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

Sat, 18 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान से हुई चोरी का सामान मनगढ़ व काजीकरम हुसैन गांव में बरामद किया गया है। शराब की दुकान से हुई चोरी के सामान के साथ ही अन्य कई चोरियों का सामान भी बरामद हुआ है। इस दौरान एक आरोपी भी पकड़ा गया। तीन घंटे चली कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरिया गांव स्थित शराब की एक दुकान से फ्रीजर, टीवी सहित कुछ शराब की पेटियां भी चोरी हो गईं थीं। दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसने खोजबीन करना शुरू किया तो उसे मनगढ़ में ही चोरों और माल होने की सूचना मिली। इस पर उसने शुक्रवार शाम चोरी करने वाले एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान पूछताछ में मामला खुल गया। दूसरे दिन मानिकपुर पुलिस के साथ मनगढ़ चौकी इंचार्ज ने दिन भर आरोपियों का घर खंगाला। इस दौरान मनगढ़ धाम निवासी अंकित पाल के घर से फ्रीजर, टीवी के साथ ही एक जनरेटर बरामद किया गया। इसके बाद जानकारी हुई कि काजीकरम हुसैनपुर गांव का भी एक युवक इसमें आरोपी है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी करके तीन सिलाई मशीन के साथ ही स्टैंड व एक यूटीलिटी गाड़ी बरामद हुई। आरोपी अंकित पाल ने करीब दर्जन भर साथियों के नाम बताए।


 उसकी निशानदेही पर दो लोगों के घर पर छापेमारी की गई लेकिन उनके घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस के अनुसार इस मामले में मन्नान की बाजार का एक युवक ऐसे कामों का सरगना है। उसकी भी गाड़ी इस काम में उपयोग में लाई जाती थी। फिलहाल मानिकपुर एसओ अमरनाथ राय व मनगढ़ चौकी इंचार्ज ने सारे सामान गाड़ी से थाने भेजवा दिया। यूटीलिटी लाक होने के चलते उसकी हवा निकाल दी गई। एसओ मानिकपुर का कहना है कि अभी इस मामले में पूछताछ के दौरान कई और नाम सामने आने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें