फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलने पहुंचे नेता ने होमगार्ड को पीटा

Thu, 02 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भट्ट डीएम से मिलने पहुंचे। वहां, उन्हें होमगार्ड ने टोका तो वह उसे पीटने लगे। यह देख डीएम आवास पर हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने हमला करने वाले नेता को दबोच लिया। इसके बाद उन्हें कोतवाली की हवालात दिखा दी गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भट्ट गुरुवार सुबह लगभग दस बजे अकेले जिलाधिकारी से मिलने उनके आवास पहुंच गए। गेट पर तैनात होमगार्ड राजेंद्र प्रसाद मिश्रा निवासी सगरा ने उनसे आने का कारण पूछा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना परिचय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देते हुए फौरन भीतर जाने देने को कहा। इस दौरान दोनों में तूतू-मैंमैं होने लगी। गुस्साए रमेश भट्ट को पीटने लगे। यह देख आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े। सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पकड़ लिया। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र उन्हें कोतवाली उठा ले गए। होमगार्ड राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम से मिलने के लिए सीधे घुसे जा रहे थे। होमगार्ड ने उन्हें रोका तो वे उसे मारने लगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि वह डीएम  से मिलने उनके आवास पर गए थे। उनको गेट पर ही रोक लिया गया। इस पर वह नाराजगी जताने लगे। बस इसी बात को लेकर जबरजस्ती पुलिस उसे कोतवाली उठा लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें