फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने हड़प लिया जिगर का टुकड़ा

Thu, 18 Dec 2014 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से अनबन होने पर महिला ने पड़ोसी को देखरेख के लिए बेटा सौंप दिया। पड़ोसी ने बच्चे को गायब कर दिया। कई दिनों से चौकी और कोतवाली का चक्कर लगा रही दुखियारी मां पर पुलिस को रहम नहीं आया। वह एसपी के पास गुहार लगाने पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाली पुलिस को दस घंटे के भीतर बेटा दिलवाने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन


जोगापुर निवासी जयकुमार का अपनी पत्नी विद्या देवी से दो माह पहले विवाद हो गया। मामला नगर कोतवाली पहुंचा। विवाद के चलते दंपति अलग रहने लगे। एक साल के बेटे को अपने साथ रखने के लिए जय कुमार प्रयास करने लगा लेकिन विद्या देवी मासूम बेटे को पति के हवाले करना नहीं चाहती थी। पति की नजरों से बचाने के लिए विद्या ने अपने कलेजे के टुकड़े को पड़ोसी भोला पर भरोसा करते हुए सौंप दिया। एक पखवारा पहले दंपति में सुलह हो गई। इसके बाद दोनों बेटा लेने के लिए भोला के पास पहुंचे तो उसने बच्चा देने से इनकार कर दिया। अपने मासूम बेटे के लिए उसने आसपास के लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई मदद करने को तैयार नहीं हुआ। विद्या देवी की मानें तो भोला ने उसके मासूम बेटे को अपने रिश्तेदारी में दिल्ली भेज दिया है। वह पुलिस चौकी से कोतवाली तक बेटे को पाने के लिए चक्कर लगाती रही लेकिन उसकी फरियाद सभी ने अनसुनी कर दी। विद्या देवी गुरुवार को एसपी से मिली। उसकी बात सुनने के बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को दस घंटे के भीतर समस्या दूर करने का फरमान सुनाया। इसके बाद भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी एसपी कार्यालय पहुंचे और पीड़िता को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें