फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से किया दुराचार, विरोध पर पीटा

Tue, 23 Oct 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime against women
विज्ञापन
घर में अकेली युवती से गांव के एक युवक ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। उसके घर से निकलने के समय युवती ने शोर मचा दिया। इस पर मौके पर जुटे लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।  
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती सोमवार रात घर में अकेली थी। रात में करीब 10 बजे गांव का ही एक युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने उससे दुराचार किया। विरोध पर मारपीट भी की। उसके जाते समय युवती ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। घर का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 100 आरोपी को कोतवाली ले आई। सुबह युवती ने थाने में तहरीर दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच के बाद ही मुकदमा लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें