फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे के जरिए पटरी पर अतिक्रमण की शिकायत

Wed, 07 Feb 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट हास्टल जाने वाले रास्ते की पटरी पर चबूतरे के जरिए कब्जे की शिकायत पर पुलिस के साथ पहुंची नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इसे लेकर कुछ लोग हंगामा करते रहे, लेकिन उनकी पालिका कर्मचारियों ने एक न सुनी। पटरी पर गुमटी रखने वालों को चेतावनी दी गई कि अब कोई भी दुकान नहीं लगाएगा।
विज्ञापन


शहर के कंपनी गार्डेन के पीछे अधिकारियों के रहने के लिए ट्रांजिट हास्टल बना है। यहां जाने वाले रास्ते की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। बुधवार को फुटपाथ पर चबूतरा बनाया जा रहा था। जिसकी शिकायत लोगों ने एसडीएम सदर व नगर पालिका प्रशासन से की। शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन भागकर मौके पर पहुंचा।

चबूतरे के लिए हो रहे निर्माण को बंद कराया। जिसे लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया लेकिन पालिका के कर्मचारी उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पालिका ने ईंट कब्जे में ले लिया और दुबारा ऐसा प्रयास न करने की चेतावनी दी। फुटपाथ पर गुमटी रखकर दुकान खोलने वालों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानें वहां से हटा लें। पटरियों पर किसी तरह का अतिक्रमण नही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें