फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एक्सईएन समेत तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Fri, 04 May 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराध
विज्ञापन
पूरे रायजू में पानी की टंकी के निर्माण में लाखों रुपये के घोटाले के आरोपी पूर्व एक्सईएन राजेश खरे समेत तीन लोगों को क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि नामजद आरोपी ठेकेदार देशराज सिंह फरार है।
विज्ञापन


पूरे रायजू में पानी की टंकी के निर्माण में 28 लाख रुपये घोटाला करने के मामले में जिलाधिकारी शंभु कुमार के आदेश पर जलनिगम के एक्सईएन ओमवीर सिंह ने 5 अप्रैल 2018 को नगर कोतवाली में रिटायर्ड एक्सईएन राजेश खरे, एई राकेश कुमार श्रीवास्तव और जेई सुधीर कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। गत दिनों जनपद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए तो समीक्षा बैठक मेें यह मुद्दा भी उठा। सीएम ने घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। तीन दिनों से क्राइम ब्रांच रिटायर्ड एक्सईएन समेत एई व जेई सेे पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार की शाम भी सभी को पूछताछ के बाद एक होटल में रोका गया। गुरुवार को करीब 11 बजे राजेश खरे समेत तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस उनकी कार से लेकर जिला अस्पताल पहुंची। मेडिकल कराने के बाद तीनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पान सिंह सभी को जिला कारागार में दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देने से राजेश खरे व दूसरे अभियंता बचते रहे। क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस निर्माण कराने वाले ठेकेदार तक नहीं पहुंच सकी।

पानी की टंकी निर्माण में रुपये के गबन के दर्ज मुकदमे में रिटायर्ड एक्सईएन समेत तीन लोगों को जेल भेजा गया। फौरी जांच में लगभग 15 लाख रुपये की गड़बड़ी की बात सामने आई है। अभी विवेचना जारी है।
विज्ञापन

राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें