फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी जवान बनकर की लूट

Sun, 23 Oct 2016 11:44 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
देवसरा इलाके के भनईपुर गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर एसओजी जवान बनकर पहुंचे बोलेरो सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर सेल्समैनों को कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद डेढ़ लाख नगदी समेत चार पेटी शराब, दो सोने की चेन व अंगूठी आदि लूटकर फरार हो गए। लूट की तहरीर आसपुर देवसरा पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भनईपुर गांव स्थित देशी शराब ठेके पर हरीलाल व पंकज सेल्समैन हैं। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बोलेरो सवार चार लोग ठेके पर पहुंचे और खुद को एसओजी का जवान बताया। इसके बाद तमंचा लगाकर दोनों सेल्समैनों को कमरे में बंधक बनाकर चार पेटी शराब, दोनों के गले से चेन, अंगूठी व मोबाइल समेत डेढ़ लाख नगदी उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद जब सेल्समैनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह दोनों को कमरे से बाहर निकाला। सूचना पाकर ठेका मालिक फूलचंद्र जायसवाल मौके पर आए और घटना की सूचना देवसरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांचकर लौट गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर देवसरा पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें