फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से व्यापारी की गई जान, साथी घायल

Sat, 26 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में बीड़ मार्ग पर कार की चपेट में आई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुली गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।

रानीगंज थाना क्षेत्र के टोडर पट्टी निवासी रामचन्द्र पांडेय (45) किराना व्यापारी थे। शुक्रवार को वह अपने साथी दिनेश गुप्ता (28) पुत्र फूलचन्द्र निवासी पचरास रानीगंज के साथ बाइक से पट्टी की ओर जा रहे थे। नगर कोतवाली के महुली के पास अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रामचन्द्र पांडेय को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी दिनेश गुप्ता की हालत नाजुक देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की खबर घर पहुंचे ही कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस   पहुंच गए।
विज्ञापन


शादी से लौट रहे युवक की मौत, तीन जख्मी

प्रतापगढ़/रखहा(ब्यूरो)। कंधई थाना के मनैतापुर गांव में कार और बाइक भिड़ंत में अम्बेडकर नगर के एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर सुनकर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

अम्बेडकर नगर जनपद के अंखडनगर थाना क्षेत्र के लोधपुर गांव निवासी प्रदीप यादव (28) अपने दोस्त अजय पांडेय (26) पुत्र जयंती प्रसाद के साथ बाइक से  शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोहड़ौर आया था। शुक्रवार दोपहर वे बाइक से घर के लिए निकल पड़े। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सामने से आ रही कार से भिड़ गई। इससे बाइक सवार प्रदीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार कंधई थाना के रूदापुर निवासी दयाराम मिश्र (60) व उसका रिश्तेदार जौनपुर जनपद के बक्सा निवासी द्वारिका प्रसाद (65) के साथ प्रदीप का दोस्त अजय भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि दयाराम की बेटी की बारात आई थी। विदाई के बाद वह अपने रिश्तेदार को बस पर बैठाने के लिए कार से पट्टी लेकर जा रहा था। हादसे की जानकारी पर रोते बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें