फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रांसपोर्टर को गोली मारी

Sat, 16 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गोली मार दी। गोली लगने से घायल ट्रांसपोर्टर की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर जोरई का पुरवा निवासी नौशाद अहमद (32) पुत्र मुख्तार अली ट्रांसपोर्टर हैं। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर दांदूपुर स्थित पेट्रोल पंप पर अपने ट्रकों को खड़ा कराने के बाद हिसाब कर रहे थे। चालकों से हिसाब वगैरह लेने के बाद वह पैदल ही घर जाने के लिए निकले। सड़क पार करने के दौरान पल्सर व अपाचे बाइक सवार चार हमलावर पहुंचे। हमलावरों ने नौशाद के ऊपर दो फायर झोंक दिए। गोली लगते ही नौशाद शोर मचाते हुए भागा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर बाइक से रानीगंज की ओर भाग निकले। गोली लगने से घायल नौशाद को लेकर लोग स्थानीय अस्पताल पहुुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने नौशाद की हालत गंभीर बताते हुए तत्काल इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया। ट्रांसपोर्टर के अचेत होने के कारण घटना की वजह का पता नहीं चल सका। घटना को लेकर लोग चर्चा कर रहे थे लूटने के लिए बदमाशों ने नौशाद को गोली मारी है। कोई कह रहा था कि मानधाता में गत दिनों हुई घटना को लेकर शनिवार को वारदात अंजाम दी गई। एसओ रानीगंज ने बताया कि वह मानधाता में ड्यूटी पर थे। घटना की जानकारी मिली है। वह मौके पर जा रहे हैं। इसके बाद ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें