लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहाराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही बोलेरो का पीछा किया लेकिन वह निकल गई थी।
मानधाता थाना क्षेत्र के अकारीपुर डडहा निवासी राम आनंद (50) शनिवार को अपनी रिश्तेदारी खरगपुर आया था। वहां से बाइक लेकर वह लालगंज किसी काम से जा रहा था। लीलापुर इंटर कॉलेज के करीब पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद राम आनंद गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल राम आनंद को चौकी प्रभारी लीलापुर ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। उनके करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा।