फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, गंभीर

Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों ने संग्रामपुर गांव के पूर्व प्रधान अभय प्रताप सिंह को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां जीवन ज्योति अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना को प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


अंतू के संग्रामपुर निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ भानू सिंह (48) शहर के करनपुर में परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह पैतृक घर से बाइक लेकर निकले। अभी वह मीराभवन चौराहे से सगरा की ओर बढ़ रहे थे कि पूजा मैरिज हाल के करीब पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने भानू की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक समेत गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने फिर दो फायर झोंके, लेकिन गोली अभय को नहीं लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश शहर की ओर भाग निकले। खून से लथपथ तड़प रहे अभय को कुछ लोगों ने पहचान लिया और टेंपो से जिला अस्पताल ले गए।

सूचना मिलने पर परिचितों के साथ ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद भानू को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुुंचे। कोचिंग से भागकर बेटा भी अस्पताल पहुंचा। अभय को लेकर लोग इलाहाबाद के लिए भागे। वहां उन्हें जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाल ने बताया कि परिवार के लोगों से बात हुई है। तहरीर नहीं मिली है। फिर भी आशंका जताई जा रही है कि प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में पूर्व प्रधान को गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें