फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान विक्रेता पर हमला, व्यापारी भाई को उठा ले गए दबंग

Mon, 12 Nov 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विज्ञापन
दिवाली के दिन लड़कियों की फोटो खींचने से रोकने पर हुए विवाद को लेकर रविवार की रात बाइक सवार पांच लोगों ने पान विक्रेता पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने दौड़े व्यापारी को बाइक सवार उठा ले गए। बवाल की खबर पर पहुंचे सीओ लालगंज ने जानकारी लेने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू करा दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने लालगंज कोतवाली का घेराव किया।


लालगंज कोतवाली के अजगरा बाजार में केसरी जायसवाल की पान की दुकान है। दिवाली के दिन कुछ दबंग किस्म के युवक उसके घर की लड़कियों की तस्वीर मोबाइल से खींच रहे थे। केसरी ने फोटो खींचने से मना कर दिया था। जिसे लेकर विवाद हुआ था। रविवार की रात केसरी अपनी दुकान पर बैठा था। तभी दो बाइक से पांच लोग पहुंचे। उन लोगों ने पहले केसरी को पिस्टल की बट से मारापीटा। बाद में बीच-बचाव करने दौड़े भाई इलेक्ट्रानिक का काम करने वाले अटलू को मारने पीटने के बाद बाइक से लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ लालगंज मामले की छानबीन करने लगे। तभी अटलू वापस लौट आया। भरे बाजार व्यापारी भाइयों के साथ मारपीट से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली लालगंज का घेराव किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ लालगंज ओपी दुबे ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। अगवा करने की बात सरासर गलत है। वह खुद भाग गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें