फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, मौत

Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। रैली की तैयारियों में लगे युवक की बाइक अज्ञात वाहन से टकराकर गड्ढे में गिर गई। सिर काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद लोगों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ मोती का पुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव उर्फ लल्ला (32) पुत्र मातादीन गुरुवार की देर रात लखनऊ में आयोजित रजत जयंती समारोह में लोगों को ले जाने के लिए तैयारी कर रहा था। वह बाइक से गांव के लोगों को लाकर वाहनों तक छोड़ रहा था। रात करीब 10 बजे उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकराकर खड्ढे में पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। देर रात गांव के कुछ लोगों ने उसका शव खड्ढे में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसका शव देखा तो बिलख पड़े। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और शव को कोतवाली उठा ले आई। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर परिवार में प्रमोद के दो बच्चे और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें