काशीपुर के मानपुर रोड निवासी सलोनी नगर निगम स्थित एक शोरूम में काम करती है। शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार मोहल्ला नई बस्ती निवासी विमलेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जाने के लिए घर से निकली। रामनगर रोड चीमा चौराहा पर ई-रिक्शा चालक ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।